शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को भेजा जेल

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया पूर्व पति को तलाक न देने पर वह उससे अलग हुआ था। उप निरीक्षक विनोद शर्मा एवं उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने छापामार कर आरोपी राहुल गुप्ता निवासी मोहल्ला फरूखपुर फरीदपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाकर बीते 11 फरवरी को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपी ने पुलिस को बताया वह युवती के साथ एक मेडिकल कॉलेज मे नौकरी करता था। आरोपी ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा तो युवती ने हां कह दिया। दोनों एक साल तक साथ रहे। आरोपी ने पुलिस को बताया बीते दिनों उसे पता चला युवती की पूर्व मे शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे है। आरोपी ने युवती से पूर्व पति को तलाक देने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। मना करने पर आरोपी उससे अलग हो गया। आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। मर्जी से गई युवती ने लड़के के पक्ष में दिये बयान: फतेहगंज पश्चिमी। बाजार से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी की मां ने गांव के दो युवकों पर नशा सुधाने के बाद किशोरी का अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया लड़की किशोरी नही युवती है। वह खुद ही गांव के लड़के साथ गई थी। उसको मेडिकल को भेजा है। कोर्ट मे उसने उसी युवक के पक्ष में बयान किये है। जिसके साथ वह गई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *