व्यापारियों मे 35 साल पुरानी दुकानें तोड़ने के नोटिस से गुस्सा

बरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मुलाकात कर कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से सूद धर्मकांटा तक 35 वर्ष पुरानी दुकानों को तोड़ने के लिए दिए गए नोटिसी पर विरोध जताया। इस दौरान मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नोटिस मे किसी भी प्रकार का ठोस साक्ष्य नही दिया गया कि इन दुकानों ने निगम की जमीन पर अतिक्रमण किया है। जिलाध्यक्ष सुरेरोगी कहा कि यदि कुछ अतिक्रमण हुआ होता तो पिछले 35 वर्षों में निगम की ओर से किसी को नोटिस क्यों नही मिला। अब अचानक सड़क निर्माण के बहाने दुकानों को अवैध घोषित किया जा रहा है। व्यापारियों ने बताया कि सड़क की नापजोख के दौरान जब निगम के अधिकारियों से अतिक्रमण के बारे में पूछा गया तब कोई ठोस प्रमाण नही प्रस्तुत किया गया। संरक्षक शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि कि हमने अधिकारियों से अनुरोध किया कि पहले दुकानों की नपाई और साक्ष्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जाए। फिर ही कोई कार्रवाई की जानी चाहिए। व्यापारियों ने नगर आयुक्त से आप किया कि उक्त रोड पर सभी दुकानों की नापजोख और जमीन से संबंधित सटीक जानकारी हासिल कर केवल नियम और साक्ष्यों के आधार पर कोई कार्रवाई की जाए। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नही होती। तब तक जारी नोटिस को निरस्त किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नगर निगम उनके सहयोग से निध्यक्ष निर्णय लेकर दुकानों और सड़क निर्माण दोनों के हितों का संतुलन बनाएगा। सुधीर गोयल, अभय अग्रवाल, अंकुर किशोर अरुण कुमार, राज गोपाल, पवन निहलानी, संजय, अनिल, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *