बरेली। शासन की महत्वकांक्षी योजना में शामिल सीएम ग्रिड योजना को लेकर शहर के तमाम इलाकों मे काम चालू है लेकिन फेज दो के अंतर्गत कोहाड़ापीर से सूद धर्मकांटा मार्ग पर नगर निगम और व्यापारियों के बीच चल रही मंगलवार को आपसी सहमति के वाद खत्म हो गई। मंगलवार को निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ लल्ला मार्केट के पास बैठक कर संवाद किया। इससे पूर्व व्यापारियों को एलसीडी पर सीएम ग्रिड से होने वाले चौड़ीकरण की वीडियो दिखाई गई, जिसमें चौड़ीकरण होने के बाद रोड को दिखाया गया। बैठक मे व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने पर अपनी मुहर लगा दी। जिसके बाद व्यापारियों ने स्वेच्छा से सड़क की जद मे आने चाले हिस्सों को खाली करने पर सहमति जता दी। अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि अगर रोड चौड़ी होगी तो उन्ही का फायदा होगा और उनकी जगह की कीमत भी बढ़ेगी। कई व्यापारियों ने 30-40 साल पुराने प्रतिष्ठानों और अपनी निजी भूमि को लेकर चिंता जताई। अधिकारियों ने बताया कि सभी चीजें मानकों के अनुरूप होंगी। परियोजना की लंबाई करीब 2.4 किलोमीटर है। इसकी विशेषताएं सड़क का उच्चीकरण, भूमिगत वर्षा जल व सीवर की व्यवस्था, भूमिगत विदयुत लाइन का कार्य, पाथवे, स्ट्रीट लाइट्स, लैंडस्कैपिंग समेत अन्य कार्य होने है। इसकी लागत करीब 47.74 करोड़ रुपये है। बताया कि रोड का फुटपाथ इसलिए भी चौड़ा किया जा रहा जिससे पैदल चलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। व्यापारियों ने कहा कि शहर के कई फुटपाथ पर अवैध कब्जे कर लिए गए है लेकिन निगम इस ओर ध्यान नही दे रहा है। अंत मे व्यापारियों ने स्वेच्छा से जगह खाली करने पर सहमति जता दी। बैठक में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव राठी, पार्षद शालिनी जौहरी, उमान रजा, सलीम अहमद आदि थे।।
बरेली से कपिल यादव
