विज्ञान दिवस पर डॉ.अमित शर्मा ने पीपीटी से प्रस्तुत की सर सी वी रमन के जीवन की सुंदर झांकी

उड़ान: सर सीवी रमन स्मार्ट साइंस वीक का शानदार समापन

डॉ. अमित शर्मा की नवाचारी पहल से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पूर्व सप्ताह हुआ आयोजन

विज्ञान दिवस पर याद किए गए सर सी वी रमन, डॉ. अमित शर्मा ने पीपीटी से प्रस्तुत की उनके जीवन की सुंदर झांकी

डॉ. अमित शर्मा ने बच्चों को कराए वर्चुअल लैब में एक्सपेरिमेंट

विज्ञान पर क्विज़, भाषण, निबंध, मॉडल और अन्य प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

प्रीति यादव ने बच्चों का विज्ञान किट के उपकरणों से कराया परिचय

बरेली। बीएसए बरेली, डॉ. विनीता एवं बीईओ फरीदपुर शीश पाल सिंह के निर्देशन में इंग्लिश मीडियम कंपोजिट निपुण स्कूल नवादा बिलसंडी फरीदपुर बरेली में आईसीटी इंचार्ज, राज्य पुरस्कृत शिक्षक एवं राज्य आईसीटी पुरस्कृत शिक्षक डॉ. अमित शर्मा की नवाचारी पहल से ‘उड़ान: सर सी. वी. रमन साइंस वीक’ का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान को रोचक एवं व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करना रहा। डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। विज्ञान समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बच्चों को वैज्ञानिक बनने के लिए प्रश्न पूछने, प्रयोग करने और नई खोजों के प्रति जिज्ञासु रहने की प्रेरणा दी। विज्ञान शिक्षिका प्रीति यादव ने बच्चों का विज्ञान किट के उपकरणों से परिचय कराया। डॉ. अमित शर्मा ने विज्ञान संबंधी विभिन्न ए आई टूल्स और मोबाइल ऐप के विषय में जानकारी दी और विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब में एक्सपेरिमेंट भी करने का अवसर प्रदान किया। साइंस वीक के अंतर्गत विद्यालय में विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, अनामिका द्वितीय, हर्षित तृतीय रहे। रिंकू और रोहित, का प्रयास भी सराहनीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में वैष्णवी, प्रज्ञन्य, आदित्य, नैंसी, नेहा, मीनाक्षी, अनामिका, सुमित, रिंकू और पंखुड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। मॉडल में प्रियांशी, जीत, अनामिका, अजीत ने बाजी मारी। डॉ. अमित शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से सर सी वी रमन के जीवन की सुंदर झांकी प्रस्तुत की।
बाल विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता – छात्रों ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, स्वच्छता अभियान एवं सरल मशीनों से जुड़े मॉडल बनाकर विज्ञान के प्रयोगात्मक पक्ष को प्रदर्शित किया।
भाषण प्रतियोगिता – जिसमें विद्यार्थियों ने ‘विज्ञान और मानव जीवन’, ‘तकनीक और भविष्य’ जैसे विषयों पर प्रभावशाली भाषण दिए।
विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने स्वयं बनाए गए मॉडलों को समझाते हुए वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हें प्रयोगों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे रटने की बजाय समझकर सीखने की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया। जलाल उद्दीन, प्रीति यादव, कपिल जायसवाल, रमा चंदेल और नीरज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *