बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात वांछित स्मैक तस्कर गौतम को घेराबंदी कर गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया। उसके पास से 312 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इस मामले मे स्मैक तस्कर अजय चार दिन पहले जेल जा चुका है जबकि प्रशांत उर्फ प्यारे गुर्जर फरार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके सोमवार देर रात पुलिस टीम ने नेशनल हाइवे के यात्री सीट के पास से गांव भोलापुर निवासी गौतम को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 312 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। थाना लाकर पुलिस पूछताछ मे उसने बताया वह अधिकतर उत्तराखंड मे रहता है। अज्ञात ट्रक चालकों से स्मैक खरीदकर चार दिन पहले जेल जा चुके गांव भोलापुर निवासी अजय को बेचने को देता था।खुद भी उत्तराखंड मे बेचकर अपना खर्च चला लेता हूं। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपी गौतम को मंगलवार को कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया। फरार प्रशांत उर्फ प्यारे गुर्जर को भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
