कैंट, बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के लालफाटक ओवरब्रिज (परशुराम सेतु) के पास दुर्घटनाओं का सबब बने पेड़ को हटाने की मांग करते हुए वीर महाकाल सेवा समिति ने शुक्रवार को देर शाम विरोध-प्रदर्शन किया। समिति के अनुसार पुल से बरेली की ओर उतरने वाले मार्ग पर सर्विस रोड के ठीक सामने यह पेड़ है। जिसे लगातार सड़क हादसों का मुख्य कारण बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार इस पेड़ की वजह से यातायात बाधित होता है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई लोगों की जानें जा चुकी है। समिति ने बताया कि इस समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अगवत कराया जा चुका है मगर अभी तक इस ओर ध्यान नही दिया गया है। समिति इस संबंध में छावनी परिषद के अधिकारियों को शिकायती पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द इस पेड़ हटाने और सर्विस रोड को 100 मीटर आगे बढ़ाकर बनवाने का आग्रह करेगी। सुनवाई न होने पर फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार, योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष सूरज पटेल, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख आर्यन खटीक, योगेंद्र सिंह, रोहित, मोहित, कमल पटेल, रवि, प्रदीप आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
