बरेली। होली से एक दिन पहले और होली की देर रात तक शहर मे बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मंगलवार की सुबह से लेकर बुधवार की रात तक रूट डायवर्जन लागू किया है। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि तीन और चार मार्च को होली का पर्व मनाया जाना है। ऐसे मे होली के मौके पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर 3 मार्च की सुबह 10 बजे से लेकर 4 मार्च की रात 11 बजे तक सभी प्रकार के बाहरी बाहन शहरी क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। परसाखेड़ा रोड नंबर 1 से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नही करेगा। इसके अलावा विलवा पुल, लालपुर कट, विलय धाम से कोई भी वाहरी बाहन शहर की तरफ नही आएगा। नबदिया झादा से अभी कोई भी भारी बाहन शहर मे प्रवेश नही करेगा। ट्रांसपोर्ट नगर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से भी कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इसके अलावा दिल्ली बार रामपुर की तरफ से आने वाले वड़े बाहन रोडवेज बसे जिनको बदायूं की तरफ जाना है। झुमका तिराहा से बड़ा बाईपास से फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी, दातागंज देवचरा भमोरा होते हुए जाएंगी। नैनीताल की तरफ से आने वाले बड़े बाहन और रोडवेज बसे जिन्हे बदायूं जाना है वह बड़ा बाईपास से फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी दातागंज होते हुए आएंगे। इसके अलावा पौलीभीत की तरफ से आने बाले बड़े वाहन जिनको बदायूं जाना है वह बड़ा वाईपास से फरीदपुर होते हुए फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, भमौरा होते हुए जाएंगे। रामपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन और रोडवेज बसें जिन्हें लखनऊ जाना है वह बड़ा बाईपास से विलय धाम फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी होकर गुजरेगी। लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले वड़े वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बडा बाईपास से जा सकेंगे। बदायूं की तरफ से आने वाले वड़े वाहन जिनको बरेली आना है वह भमोरा से देवचरा दातागंज फतेहगंज पूर्वी इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज वसे इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टेंड तक आ सकेंगे। दिल्ली की तरफ से वाली रोडवेज वसे मिनी वाईपास से इज्जत नगर, डेलापीर 100 फुटा रोड से सेटेलाइट बस अड्डे पर आएंगे और इसी रूट से वापस जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।।
बरेली से कपिल यादव
