राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे निकाली शोभायात्रा

बरेली। श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का आरंभमहापौर डॉ. उमेश गौतम, अर्बन को-आपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार और समिति के अध्यक्ष राम गोपाल मिश्रा ने किया। शोभा यात्रा रानी साहब फाटक से घोसियान मस्जिद, गुलाब नगर, बानखाना चौराहा होते हुए चौधरी तालाब पहुंची, जहां राक्षस सुबाहू का पुतला दहन किया गया। इसके बाद होलिका मंदिर में आरती के बाद शोभा यात्रा गंगा मंदिर, अलखनाथ मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, छीपी टोला, किला पुलिस चोकी, थाना किला, साहूकारा बाजार, बड़ा बाजार, कोहाडापीर, से रानी साहब फाटक पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान गणेश, शंकर जी, मां दुर्गाकी झाकियां और श्री राम का सिंहासन आकर्षण का केंद्र थे। शोभा यात्रा में घनश्याम सिंह, विजय मिश्रा, प्रदीप बाजपेई, शिवनरायन दीक्षित, धीरेन्द्र शुक्ला, आदित्य शुक्ला समेत कई लोग शामिल थे। वहीं श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल ने भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार की देर शाम श्री राधा कृष्ण मंदिर मारवाड़ी गंज मे रामनवमी महोत्सव मनाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *