मीरगंज, बरेली। रामगंगा मे नवरात्र के हवन की राख विसर्जित करते समय मनकरा के तीन किशोर डूब गए। ग्रामीणों ने दो किशोरों को नदी से निकाल लिया। एक किशोर नदी मे डूब गया। मनकरा गांव मे नवमी पर मंदिर पर दुर्गा जागरण एवं भंडारा हुआ। शनिवार को हवन की राख आदि अवशेष सामग्री को विर्सजित करने को ग्रामीण शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली से कैलाश गिरि घाट पर रामगंगा नदी पर गए। ट्राली से गांव के किशोर भी नदी पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ किशोर राख विसर्जित करने को पुल के नीचे से नदी में घुस गए। इस दौरान तीन किशोर रामगंगा मे डूबने लगे। किशोरों को डूबता देखकर ग्रामीण नदी में कूद गए। उन्होंने अनमोल पुत्र पूसेराम एवं अनिल कश्यप के पुत्र को बाहर निकाल लिया। तीसरा किशोर ग्रामीणों को नही दिखा। मनकरा के ग्रामीण एवं सिरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अर्जुन का शाम तक कुछ भी पता नही चला। शिवपुरी मे रामगंगा मे डूबा किशोर लापता : कैलाश गिरी घाट पर रामगंगा मे स्नान करते समय एक किशोर डूब गया। देर शाम तक उसका कोई पता नही लग सका है। मीरगंज के गांव मनकरा से लगभग 50 लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों मे भरकर कैलाश गिरी घाट पर भंडारा करने आए थे। शाम चार बजे सभी रामगंगा मे स्नान कर रहे थे। तभी अनमोल, कपिल, अर्जुन गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर अनमोल और कपिल को लोगों ने बाहर निकाला लेकिन अर्जुन डूब गया। मनकरा के अजय शर्मा ने बताया कि अर्जुन उनका साला था। वह ढकिया के शाहबाद का रहने वाला है। मनकरा मे जागरण देखने आया था। हम लोगों को बिना बताए ही वह रामगंगा मे स्नान करने के लिए लोगों के साथ चला आया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे।।
बरेली से कपिल यादव
