रामगंगा नगर व ग्रेटर बरेली योजना के भूखंड हुए नीलाम, 138 करोड़ कमाए

बरेली। रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना मे बड़ी संख्या में लोग भूखंड खरीदने के लिए उमड़े। बीडीए कार्यालय परिसर मे सुबह 11 से शुरू हुई नीलामी शाम करीब चार बजे तक चली। नीलामी मे बीडीए ने 138 करोड़ की आय प्राप्त की। बीडीए उपाध्यक्ष ने सभी आवंटियों से शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकन्डन ने बताया कि रामगंगा नगर और ए. ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों और क्षेत्रफल के रिक्त व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी के लिए विशेष शिविर का आयोजन हुआ। नीलामी में निवेशकों को अपने व्यवसाय और योजना के अनुसार विकल्प चुनने का अवसर मिला। बड़ी संख्या में लोग अपने सपनों के कारोबार को साकार करने के दूसरे शहर व राज्यों से भी आए। जिससे प्राधिकरण को 138 करोड़ रुपये से अधिक आय हुई। सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव, अजीत कुमार, अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह आदि मौजूद रहे। सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण ने दिल्ली-लखनऊ बड़े बाईपास और पीलीभीत बाईपास के पास लगभग 267 हेक्टेयर क्षेत्र में नई टाउनशिप योजना विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई टाउनशिप में आधुनिक और व्यवस्थित सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। योजना में 45 और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कें, 18 मीटर तक चौड़ी आंतरिक सड़कें, भूमिगत बिजली लाइनें और 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र शामिल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *