रामगंगा कटरी मे गोविंदपुर में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस पर हमला

फरीदपुर, बरेली। जमीनी रंजिश को लेकर रामगंगा की कटरी से सटे गांव गोविंदपुर मे गुरुवार रात दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने गिरफ्तारी की तो आरोपी हमलावर हो गए। मामले में आठ लोगो को गिरफ्तार किया गया है। तीन लाइसेंसी राइफल और करतूस बरामद किए गए है। 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदपुर के रामगंगा कटरी के गोविंदपुर गांव के अवनीश कुमार का दूसरे पक्ष के धनेश्वर पाल सिंह से जमीन का विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की ओर से कोर्ट में जमीन के मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। आरोप है कि गुरुवार रात 10:00 बजे अवनीश कुमार और धनेश्वर में कहासुनी हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग करने लगे। सूचना पर इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस टीम को लेकर पहुंचे तो वे पुलिस पर हमलावर हो गए। पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए एक पक्ष के धनेश्वर, रंजीत, अमर सिंह एवं सूरजभान को गिरफ्तार किया। उनसे लाइसेंसी राइफल एवं तमंचे बरामद किए, जबकि दूसरे पक्ष के अवनीश, टीटू व अनूप को पुलिस ने पकड़ लिया। गोविंदपुर के अवनीश 7 सात लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि जमीन की रंजिश में धनेश्वर पाल सिंह अपने साथियों के साथ घर पहुंच गया और फायरिंग शुरू कर दी। अवनीश और उनके परिवार के अनूप, रंजीत बाल बाल बच गए। अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने अमर , धनेश्वर सिंह, सूरजभान, रंजीत सिंह, मुकेश, शैलेंद्र पर मुकदमा दर्ज कराया। जबकि दूसरे पक्ष के धनेश्वरने आरोप लगाया कि वह अपने भाई अमर सिंह के साथ परिवार के साथ घर पर बैठे थे। इसी दौरान अवनीश ने साथियों के साथफायरिंग शुरू कर दी। धनेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने अवनीश, टीटू, अनूप, रंजीत, पान सिंह, हरदीप, बृजेश, सुधांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही रामगंगा कटरी मे सुरेश प्रधान और परमवीर के बीच हुए खूनी संघर्ष मे तीन हत्याओं को लोग आज तक नही भूल पाए है। ग्रामीणों का कहना है अगर पुलिस नही पहुंचती तो कई लोगों की लाशें बिछ जाती। राधेश्याम फरीदपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *