राधा रानी के भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी, गुलाल लगाकर मनाई होली

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। फाल्गुन मे होली का रंग और मस्ती का दौर चल रहा है। भक्तिमय वातावरण सुबह से ही बनने लगा है। सुबह भक्तिमय प्रभात फेरी निकालकर भजनों पर भक्त जमकर झूमे। प्रभात फेरी निकालने से पहले भक्तों ने राधारानी को रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान (सांवरिया) सोनू, सनी, प्रिंस, मुकेश, सत्य प्रकाश, तिलक सिंह के नेतृत्व मे सुबह ब्रह्म मुहूर्त मे राधा रानी के भक्तों और खाटू श्याम बाबा के भक्तों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, सुधा रानी, प्रीति अग्रवाल, पुष्पा देवी, रचना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, भगवती, रमा जायसवाल, सुमन अग्रवाल, अलका सिंह, कंचन सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, आशीष अग्रवाल, नरेश ऐरन, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, गोविंद गुप्ता उर्फ सीपू लाला, अमित सिंह, दीपक गोयल, नीरज गोयल, श्याम सुंदर गुप्ता, अमित गोयल, मयंक अग्रवाल आदि भक्तगण शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *