नवाबगंज, आंवला, सिरौली। पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव शिवपुरी, लिलौर और खुर्द नवाबपुरा मे जनसभाओं राज्य सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार के नौ साल हर क्षेत्र मे बेमिसाल रहे हैं। कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश मे कानून का राज है। प्रदेश की योगी सरकार में बढ़े से बड़े अपराधी पर शिकंजा कसते हुए उनकी कमर तोड़ी गई है। अपराधियों में योगी सरकार की दहशत है और वह अपनी जमानत नही करा रहे है। आंवला विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण कराया गया है। छोटे-बड़े पुलों का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र में बड़ी फैक्ट्रियां लग रही है। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सिरौली मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, सभासद संदीप गौड, पप्पू मौर्य प्रधान शिवपुरी, मनोज शर्मा, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। वही पुरैना स्थित सर गंगाराम सरस्वती ज्ञानपीठ सीनियर सेकेंड्री स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा देश है तुम्हारा, नेता तुम्ही हो कल के कविता भाव रहना चाहिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई थे। वही नवाबगंज मे गांव चलो अभियान कार्यक्रम में शनिवार को सांसद ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को सांसद क्षत्रपाल सिंह गंगवार ने गांव में जन संपर्क कर लाभार्थियों से मुलाकात की।।
बरेली से कपिल यादव
