मेयर ने जनसंपर्क कर किया संवाद, योजनाओं पर की चर्चा

बरेली। भाजपा के वार्ड चलो अभियान के तहत मेयर डॉ. उमेश गौतम और पार्षद संतोष कश्यप ने वार्ड एक मे क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। मेयर ने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से बातचीत करते हुए स्वावलंबी योजना की जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मेयर ने क्षेत्र की महिलाओं व अन्य लाभार्थियों से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम मे विष्णु शर्मा, जेपीएस पाल, वेद प्रकाश रघुवंशी, ऋषभ कश्यप, विकास चंद्रा और सुनील चंद्रा सहित कार्यकर्ताओं रहे। कार्यक्रम में वीनू, राजकुमारी, लक्ष्मी देवी, गुड्डो देवी, पूजा कश्यप, जानकी मौर्य, नीलम कश्यप और जमुना देवी सहित कई महिला लाभार्थियों ने मेयर से अपनी समस्याएं साझा की, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *