मीरगंज की कोतवाल बनी आईपीएस अंजना दहिया

मीरगंज, बरेली। एसएसपी ने आईपीएस अंजना दहिया को मीरगंज का कोतवाल नियुक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मीरगंज के एसओ रहे संजय तोमर निरीक्षक अपराध का दायित्व संभालेंगे। हरियाणा निवासी अंजना दहिया को यूपी कैडर मिलने के बाद दिसंबर मे बरेली में तैनाती मिली थी। आईपीएस पर अंजना दहिया ने बिना किसी कोचिंग के संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा मे 134वीं रैंक हासिल की थी। उनके पिता रिटायर्ड मेजर जनरल परमजीत सिंह दहिया भारतीय सेना में रहे हैं। उनके दादा मेजर आनंद सिंह दहिया भी सेना में रहे है। अंजना ने शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *