मिलावट खोरों के खिलाफ उतरे व्यापारी, उड़न दस्ते का गठन

बरेली। होली पर खाद्य पदार्थों मे हो रही बड़े पैमाने पर मिलावट को रोकने के लिए व्यापारी स्वयं आगे आए हैं। उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व मे शुक्रवार को संजय नगर में बैठक करके मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए उड़न दस्ते का गठन किया गया। उड़न दस्ते का प्रभारी महानगर युवा अध्यक्ष विष्णु शुक्ला और सह प्रभारी सोनू मौर्या को बनाया गया है। ये दोनों मिलावटखोरों के यहां दस्तक देकर संबंधित अधिकारी को अवगत कराते हुए कार्रवाई कराएंगे। बैठक मे तय हुआ कि होली का त्यौहार आने को है। किसी भी सूरत मे खाने पीने की चीजों में मिलावट करने वालों को बख्शा नही जाएगा। उड़नदस्ता लगातार बाजारों मे घूमकर मिलावट करने वालो की शिकायत जिलाधिकारी और खाद्य विभाग के अधिकारियों से करेगा। मिलावट करने वाले लोगों का समाज को भी पुरजोर विरोध करना चाहिए। ये समाज के दुश्मन है, खाने पीने की चीजों में मिलावट से बच्चे बीमार पड़ रहे है। लोगों की जान मिलावट से जा रही है। इसका व्यापार मंडल सख्त विरोध करता है। इस मौके पर महानगर महामंत्री दीपक द्विवेदी, प्रभजीत सिंह, अनिल राजपूत, प्रमोद रघुवंशी, विष्णु शुक्ला, सतीश गुप्ता, सतेंद्र पटेल, सुमित रघुवंशी, डॉ प्रदीप सक्सेना, हेमन्त, राजेश, शिवांश, आकाश आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *