बरेली। महिला संविदा परिचालक भर्ती रोजगार मेले का आयोजन पुराने बस स्टैंड पर किया गया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी के नेतृत्व मे एक कमेटी गठित की गई। जिसमें बरेली मंडल के अलावा हरदोई, सीतापुर आदि जिलों से आने वाली महिला आवेदिकाएं पहुंची। कमेटी द्वारा आवेदन पत्र चेक किये गये। मेले में 158 आवेदन आये। बरेली रीजन के चारों डिपो मे 250 से महिला संविदा परिचालकों की भर्ती होनी है। परिचालकों की कमी बरेली रीजन ही नही प्रदेश के अन्य 18 रीजन के डिपो में कमी चल रही है। शासन के निर्देश पर प्रदेश मे चार चरणों में महिला संविदा परिचालक रोजगार मेले के आयोजन किये जा रहे है। 25 मार्च को प्रथम चरण का था। शनिवार 28 मार्च को दूसरे चरण में बरेली गाजियाबाद, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली और वाराणसी मे मेला लगा। सुबह 10 बजे से रोजगार मेला शुभारंभ हुआ। दोपहर 12 बजे तक 82 आवेदन आये। जिसमें ग्रामीण आजीविका मिशन, एनसीसी, कौशल विकास, एनएसएस, स्काउट गाइड कैटेगरी में एक का प्रमाण पत्र और ट्रपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य था। आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि 158 महिला संविदा परिचालक पद के लिये आवेदन आये है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि यह भर्ती मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत की जा रही है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वर्तमान में बरेली परिक्षेत्र में करीब 175 महिला संविदा परिचालक सेवाएं दे रही है। बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के लिए होने वाली इस भर्ती मे महिला अभ्यर्थी भाग ले रही है।।
बरेली से कपिल यादव
