बेमौसम बारिश से लौटी ठंड, 10 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

बरेली। मौसम मे शुक्रवार को तेज बदलाव हुआ और सुबह से ही कई इलाकों मे हल्की बारिश, बूंदाबादी शुरू हो गई। दिन में कई बार हल्की बारिश और बूंदाबादी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से करीथ 10 डिग्री सेल्सियस नीचे आगया है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 और रात में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान के लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 दिन तक बारिश के आसार है। फिर निकल आये स्वेटरः शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने ठंड बढ़ा दी। लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा। बाजारों और सड़कों पर लोग स्वेटर, जैकेट और अन्य ऊनी कपड़े पहनकर निकलते नजर आए। तेज हवा ने उड़ा दिया फ्यूज लोगों को झेलनी पड़ी ट्रिपिंग: बरेली। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के साथ चली तेज हवा ने बिजली व्यवस्था का फ्यूज उड़ा दिया। उपभोक्ताओं को इसके कारण बिजली कटौती के साथ ही ट्रिपिंग झेलनी पड़ी। सबसे अधिक समस्या महानगर, सनसिटी, हरूनगला, सुभाषनगर, बिरला व सीवीगंज क्षेत्र में रही। बारिश व तेज हवा के दौरान जहां 33 केवी व 11 केवी की लाइनों में फॉल्ट के कारण बिजली कटौती लोगों की झेलनी पड़ी। वही दूसरी ओर पूरे दिन उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग झेलनी पड़ी। शुक्रवार को सनसिटी, महानगर, सीबीगंज उपकेंद्र के कई पंडरी में ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट के कारण समस्या रही। चौपुला चौराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी के पीछे, मलूकपुर, शाहदाना उपकेंद्र के माधीबाड़ी, हजिवापुर, सिकलापुर, श्यामगंज, लाल मस्जिद, सुभाषनगर उपकेंद्र की गंगानगर कॉलोनी, इफको कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी, पटेल विहार, किला उपकेंद्र के गढ़ी, कंधी टोला, चौधरी मोहल्ला, कजरिया मोती, कटघर आदि जगहों पर ट्रिपिंग को शिकायत रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *