बाखासर और सेड़वा से जोधपुर के लिए दो रोडवेज बसें हुईं शुरू, चालकना मन्दिर के लिए प्रयास जारी

बाड़मेर/राजस्थान – चौहटन विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांवों को अन्य जिलों व गुजरात से सीधा रोडवेज बस सेवा से जोड़ने के लिए चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल काफी समय से प्रयासरत थे। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने सेड़वा व बाखासर से जोधपुर के लिए दो नवीन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक्सप्रेस बसें आज हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कर दी है। इस अवसर पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, आगार प्रबंधक ओमप्रकाश पूनिया ने इन बसों को हरी झंडी दिखा कर जिला मुख्यालय पर स्थित रोडवेज आगार बस स्टैंड से रवाना किया। रोडवेज के इस बस प्रस्थानगी उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में चौहटन पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान रूपाराम सारण, प्रोफेसर मेघाराम गढ़वीर,रमेश सिंह इंदा ने भी शिरकत की। रोडवेज मन्दिर पूजारी पंडित प्रेम पर्वत ने निर्मित मंत्रोच्चार, पूजा पाठ एवं आरती कर के बस रवानगी की।

कार्यक्रम की शुरुआत में रोडवेज आगार प्रबंधक एवं स्टाफ की ओर से चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, प्रधान रुपाराम, प्रोफेसर गढ़वीर का साफे व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद रोडवेज बस चालक श्रवण राम एवं परिचालक अशोक जाखड़ को अतिथियों की ओर से साफे पहनाकर बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि चौहटन विधानसभा के प्रत्येक बड़े गांव को रोडवेज बस सुविधा से जोड़ना मेरा एक सपना था। गत वर्ष भी पन्नोणियों का तला, लीलसर, पंवारिया तला, दीपला, उदयपुर के लिए रोडवेज बसें शुरू की। इस वर्ष दो बसों की स्वीकृति मिली है। बाड़मेर से चालकना मन्दिर सहित , चौहटन से सूरत व चौहटन से दिल्ली, हरिद्वार बसें शुरू करवाने के प्रयास जारी है।

विधायक मेघवाल ने लंबी दूरी की दो नवीन बसें शुरू करवाये जाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री प्रेम चन्द्र बेरवा परिवहन को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है। सेड़वा पहुचने पर वगतेश बिश्नोई एवं कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस चालक, परिचालक को मिठाई खिलाकर एवं साफे पहनाकर बस का स्वागत किया। उन्होंने विधायक आदूराम मेघवाल को दो नवीन बसों को बाखासर और सेड़वा से शुरू करने पर धन्यवाद दिया ।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *