बहेड़ी, बरेली। जनपद मे गौकशी करने वालों के खिलाफ जारी अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार तड़के पुलिस और गोकशों के गिरोह के बीच मुठभेड़ मे दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक मुख्य आरक्षी भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के कुल चार सदस्यों को दबोच लिया। यह गैंग क्षेत्र मे लंबे समय से सक्रिय था और हाल ही मे श्याम चरण गौटिया के जंगल मे हुई गौकशी की घटना मे वांछित चल रहा था। श्यामाचरण गौटिया की तरफ किच्छा नदी किनारे दो दिन पहले 24 मार्च की रात गोवंशीय पशु के वध की घटना सामने आई थी। इस संबंध मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार तड़के चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि घटना मे शामिल आरोपी फिर से गोकशी को अंजाम देने वाले है। इस पर पुलिस ने उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास सघन चेकिंग शुरू कर दी और मुठभेड़ मे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे इस्लामनगर का फैजान और शीशगढ़ के लईक के पैर मे गोली लगी और दोनों गिर पड़े। पुलिस ने दोनों और उनके दो साथियों सद्दाम और रवि को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, एक 1 बोर का तमंचा, एक 7.63 बोर की रिवाल्वर, जिंदा कारतूस, पशु वध के उपकरण, 10 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल बरामद किए है। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने घायल बदमाशों और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी का कहना है आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
