बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र मे स्थित नवरंग टेंट हाउस के गोदाम मे अज्ञात कारण से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मुश्किल के आग को काबू पाया। आग लगने से काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां नगर मे नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस का गोदाम है। बीती रात करीब एक बजे गोदाम से धुआं उठा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोन करके फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में लग गई, लेकिन तब तक आग की ऊंची लपटे निकलने लगी। आग ने गोदाम को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही टेंट व्यवसायी मौके पर पहुंचे। स्वामी सुभाष अरोड़ा ने बताया कि आग से उसका टेंट का कीमती सामान जलकर राख हो गया। देर रात तक दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में लगी रही।।
बरेली से कपिल यादव
