बरेली। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमाल एकादशी पर श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर को कोलकाता, बेंगलुरू से मंगाए फूलों से सजाया गया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि आमल एकादशी को श्याम भक्त बाबा श्याम का फाल्गुन महोत्सव के रूप में मनाते हैं। मंदिर परिसर से शुरू हुई निशान यात्रा विकास भवन होते हुए रामपुर बाग, जैन मंदिर, काली मंदिर होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर विश्राम लो। शाम को हुई भजन संध्या में गायकों ने अपने सुरों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। भजन संध्या के बाद खीर, फलों का प्रसाद वितरित किया गया। पार्षद राजेश अग्रवाल संजय आयलानी, अशोक सक्सेना, अंकुर अग्रवाल राजेश कुमार, सबिता और कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोरा आदि रहे। आंवला की पूजा कर भोलेनाथ संग खेली होली: बरेली। आनंद आश्रम में शुक्रवार को आंवला एकादशी पर सुबह से ही बद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी ने आंवला एकादशी पर आंवला के पेड़ की पूजा करके भोलेनाथ संग अबीर-गुलाल से होली खेली। पुजारी सचिन शर्मा ने बताया कि रगभरी एकादशी के अवसर पर आंवला के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है। वहीं मंदिर प्रांगण में हो रही शिवमहापुराण कथा में व्यास राजीव कृष्ण शास्त्री ने नारद मोह, शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। शनिवार को कथा का विश्राम होगा। प्रेमशंकर आसवाल, अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शशिकांत मोदी, विवेक अग्रवाल, अवध अग्रवाल, नरसिंह मोदी, अनुज अग्रवाल आदि रहे। धूमधाम से निकली फाल्गुन निशान यात्रा: बरेली। मारवाड़ीगंज स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से फाल्गुन की एकादशी पर निशान यात्रा बूमधाम, हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को निकाली गई। श्याम प्रेमियों ने रंग गुलाल और अबीर उड़ाकर फाल्गुन निशान यात्रा का स्वागत करते हुए बाबा श्याम को रंग अर्पित किए। यात्रा मारवाडीगंज नरकुलागंज मूर्ति नर्सिंग होम बैंक ऑफ बड़ौदा नई बस्ती होते हुए पुनः श्री राधा कृष्ण मंदिर पर विश्राम हुई। शाम को भजन प्रवाहक कुक्की अरोड़ा ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे भक्तगण मंत्रमुग्ध हुए। देर रात आरती और कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुरेश गुप्ता, आनंद स्वरूप अग्रवाल, विवेक मितल, विष्णु मितल, सोनू जावर, नरेंद्र मितल, अनुपम टीबडेवाल, रामावतार अग्रवाल थे। फाग, छप्पन भोग महोत्सव आज मनाया जाएगाः बरेली। श्री वाष्र्णेय सभा के तत्वावधान में विगत 33 वर्षों की तरह इस वर्ष भी फाग एवं छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन 28 फरबरी को शनिवार को ओशी बैंकट हॉल 100 फुटा रोड में आयोजित किया जाएगा। वही उत्तरायणी जन कल्याण समिति द्वारा शनिवार को होली का कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र में शाम पांच बजे होगा।।
बरेली से कपिल यादव
