फरीदपुर नगर पालिका मे चार महीने से बोर्ड बैठक न होने से विकास कार्य ठप, जनता परेशान

फरीदपुर, बरेली। करीब 1.55 लाख आवादी वाले फरीदपुर कस्बे मे नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। बोर्ड की बैठक समय से न होने और जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े है। जलभराव, जर्जर सड़कें, बंद नाले और खराब पथ प्रकाश व्यवस्था से परेशान जनता को राहत देने वाला कोई नजर नही आ रहा। अक्टूबर 2025 मे हुई आखिरी बोर्ड बैठक के बाद अब तक अगली बैठक नही बुलाई गई है। इस दौरान पारित प्रस्ताव भी फाइलों मे दबे रह गए। हालात यह है कि पालिका अध्यक्ष शराफत जरी वाला की बीमारी के चलते उनका कार्यालय आना-जाना बंद है। जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। हाल ही मे वोर्ड बैठक की सूचना पर सपा सांसद नीरज मौर्य पालिका पहुंचे लेकिन वहां न तो अधिशासी अधिकारी मौजूद मिले और न ही कोई कर्मचारी। अध्यक्ष भी नदारद रहे। जिससे बैठक की स्थिति ही स्पष्ट नही हो सकी। इस घटना ने पालिका की कार्यशैली पर और सवाल खड़े कर दिए है। सभासदों का आरोप है कि कई वार प्रस्ताव दिए गए लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नही हुई। वार्ड 11 के सभासद रंजीत सिंह चौहान ने कहा कि अध्यक्ष की मनमानी के चलते विकास पूरी तरह रुका हुआ है। वही वार्ड 3 के सभासद देवेंद्र सिंह ‘टोनी’ ने बताया कि नियम के अनुसार हर माह बैठक अनिवार्य है लेकिन महीनों से बैठक न होने से शहर का विकास ठहर गया है। सभासदों ने जिलाधिकारी से मिलकर भ्रष्टाचार की शिकायत और जल्द बैठक बुलाने की मांग भी की लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई पहल नही हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसडीएम भी शायद ही पालिका कार्यालय आते हो। जिससे जनता अपनी समस्याएं रखने के लिए भटक रही है। वही विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह ने आश्वासन दिया है कि अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष से वातचीत कर इसी माह वोर्ड बैठक कराई जाएगी और विकास कार्यों में आ रही वाधाओं को दूर किया जाएगा। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां कुछ लोगों का दवदवा है। जिससे अध्यक्ष भी स्वतंत्र रूप से काम नही कर पा रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *