फतेहगंज पश्चिमी मे श्री हरि विष्णु घट घटवासी ने निकाली भव्य कलश यात्रा

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। श्री हरि विष्णु घट-घट वासी के सानिध्य में कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक राजवीर शर्मा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव ने बताया कि रबर फैक्ट्री कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर मे तीन दिवसीय सत्संग, प्रवचन एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया है। बुधवार को राधा-कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, लोधी नगर, भिटौरा और स्टेशन मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। गुरुवार को सत्संग एवं प्रवचन होगा। जिसके बाद महायज्ञ और विशाल भंडारा होगा। कार्यक्रम मे राजवीर शर्मा, ओमकार श्रीवास्तव, कमलेश गंगवार, अनीता गंगवार, सुनील दत्त मिश्र, शेष कुमार, ऐवरन सिंह, अमित गंगवार, कल्पना राजपूत, राकेश राजपूत, आशीष चनगर, वीरेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, सुनील चंद्रा, दौलत राम गुप्ता, प्रहलाद कुमार अग्रवाल, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, अमित सिंह, गोविंद गुप्ता, अमित गोयल, श्यामसुंदर गुप्ता एवं दीपक गोयल आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *