प्रो. वंदना स्थापना प्रभारी, इंदीवर बने चीफ प्रॉक्टर, कुर्सी नहीं संभाली

बरेली। बरेली कॉलेज मे बीते दिनों चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह व डीएसडब्लू प्रो. बीनम सक्सेना ने अपने पद से त्याग पत्र प्राचार्य प्रो. ओपी राय को दिया था। इधर प्रो. खरे द्वारा सोशल मीडिया में की गई पोस्ट को मुद्दा बनाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पद से हटाने की मांग प्राचार्य से की थी। शनिवार को प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने महाविद्यालय की प्रबंध समिति के निर्देश पर सभी पदों पर जिम्मेदारी दी है। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. एसी त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति के आदेश पर प्रो. वंदना शर्मा को महाविद्यालय का स्थापना प्रभारी के साथ नैक प्रभारी व महिला समस्या निवारण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह प्रो. इंदीवर सिंह चौहान को चीफ प्रॉक्टर बनाया गया मगर कुर्सी अभी भी खाली दिखाई दे रही है। शनिवार को बैठक के दौरान डॉ. इंदीवर चीफ प्रॉक्टर की सीट खाली छोड़ दूसरी कुर्सी पर बैठै। बाद में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने नई जिम्मेदारी के हिसाब से काम तो शुरू कर दिया है मगर विधिवत चार्ज नहीं मिलने तक कुर्सी नहीं संभालेंगे। वही प्रो. एमबी कलहंस को डीएसडब्लू, प्रो. एके सिंह को मुख्य प्रवेश नियंत्रक के साथ ही परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह प्रो. आरके गुप्ता को आईक्यूएसी समिति का संयोजक बनाया गया है। वही कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में महाविद्यालय के नए चीफ प्रॉक्टर प्रो. आईएस चौहान का बुके देकर स्वागत किया। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा हम उम्मीद करते हैं बरेली कॉलेज बरेली में नये चीफ प्रॉक्टर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वह्न करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *