बरेली। यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईसाई समुदाय ने अपने पूर्वजों को भी याद किया। मान्यता है कि क्रॉस पर चढ़ाए जाने के बाद गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यीशु मसीह फिर जीवित हो गए थे। सुबह पांच बजे क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च प्रांगण में लोग एकत्र हुए। सभी ने प्रभु की आराधना की। नवजात का बपतिस्मा भी किया गया। मुख्य आराधना सभा का आरंभ पादरी सुनील मसीह ने प्रार्थना के साथ किया। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में गीत गाए गए। बाइबल का सामूहिक पाठ किया बाइबल का पाठ पादरी नंदा ने किया गया और विशेष प्रार्थनाएं पादरी एडमंड ने कराई। सैम स्मार्ट, शैलेश स्मार्ट तथा देवाशीष मार्टिन ने विचार व्यक्त किए। डॉ. डोनाल्ड बी लाल ने बताया कि बरेली चर्च एसोसिएशन की ओर से ईस्टर मिलन समारोह किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
