पुस्तकालय होता है ज्ञान का केंद्र- धर्मपाल सिंह

आंवला, बरेली। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। बार एसोसिएशन ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का केंद्र होता है। यह नया पुस्तकालय कक्ष अधिवक्ताओं को कानूनी अध्ययन मे विशेष सहायता प्रदान करेगा। जिससे न्यायिक कार्यों की गुणवत्ता मे निखार आएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए वह हर संभव प्रयास जारी रखेंगे। मंत्री कानूनविदों से अपील की कि वे राजस्व से जुड़े मुकदमों को जल्द से जल्द निस्तारित कराने मे सहयोग करें। उन्होंने जोर दिया कि मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। मंत्री ने बताया कि सरकार के 9 साल बेमिसाल है। आज दुनिया के देश भारत की अर्थव्यवस्था का लोहा मान रहे हैं। नगर के साथ ही प्रदेश व देश मे गैस की कोई दिक्कत नही है। संचालन निर्दोष चतुर्वेदी एडवोकेट ने किया। सिविल न्यायालय के मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव और कुणाल कुलभूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव ने पुस्तकालय मे कंप्यूटर लगाने की सलाह दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, अधिवक्ता पंडित गंगा प्रसाद शर्मा, नेमचंद राणा, बार के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार शर्मा, महासचिव एडवोकेट राजपाल मौर्य, सियाराम वर्मा, शिवदयाल वर्मा, रमाकांत तिवारी, सुधीश शर्मा, पुरुषोत्तम यादव, अनेक पाल सिंह, पदम सिंह, धर्मवीर सिंह, हरीश बौहान, दिनेश सिंह, वीपी श्रीवास्तव, अगर पाल सिंह, अवनीश तिवारी, नेकपाल सिंह, चंद्रवती लोधी, महेंद्र सिंह वर्मा, भरतपाल, राजेश सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, कुबेर सिंह यादव, अतुल सिंह चौहान, रामदुलार मौर्य, मनोज चौहान, राधाकृष्ण, इन्द्रभान सिंह, भुवनेश जौहरी और राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *