बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे पिकअप को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई प्राइवेट बस रोड किनारे बिजली के दो खंभों को तोड़कर पलट गई। जिससे बस के शीशे टूट गए। कई यात्री चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने बस से यात्रियों को निकाला। यात्री दूसरे वाहनों से रवाना हो गए। खंभे टूटने से मीरगंज के नगरीय उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। प्राइवेट डबल डेकर बस शुक्रवार की दोपहर मे धनेटा क्रासिंग से शाही जा रही थी। दोपहर मे 12.50 बजे गांव भिटौली नगला के पास सामने से आई मुर्गों से भरी पिकअप को बचाने के प्रयास मे बस अनियंत्रित हो गई। बस रोड किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। खंभे से टकराने से बस के आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। बस हेल्पर शानू सहित कई यात्री चोटिल हो गए। घटना के बाद भिटौली नगला के ग्रामीण और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्री दूसरे वाहनों से रवाना हो गए। पुलिस ने क्रेन से बस को निकलवाया। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया आंवला निवासी चालक जाहिद बस लेकर शाही जा रहा था। हादसे मे हेल्पर शानू को मामूली चोट लगी है। घटना में बीथम नौगवां के बिजली घर से मीरगंज के नगरीय उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवीए की लाइन के दो खंभे टूट गए। जिससे मीरगंज का नगरीय उपकेंद्र ठप हो गया। अवर अभियंता करुणेश मिश्रा ने कर्मचारियों को तत्काल मौके पर भेजा। ग्रामीण उपकेंद्र से नगर को बिजली की आपूर्ति शुरू की। कर्मचारियों ने नए खंभे लगाकर लाइन को चालू किया।।
बरेली से कपिल यादव
