पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार चौकीदार की गई जान

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को झुमका चौराहे के पास धंतिया गांव के 70 वर्षीय चंद्रपाल की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से मौत हो गई। रात की डयूटी करके घर साइकिल से लौटने के दौरान हादसा हुआ। वह परसाखेड़ा मे एक निजी स्कूल मे चौकीदार थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। टक्कर मारकर भाग रहा पिकअप और चालक को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव धंतिया निवासी चंद्रपाल गंगवार (75) परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र मे मौजूद एक कार शोरूम पर रात की चौकीदारी करते थे। रोज की तरह बुधवार सुबह को वह रात की ड्यूटी करके साइकिल से घर लौट रहे थे। झुमका चौराहे पर जब वह अपने गांव की तरफ मुड़े तभी बिलवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे उनकी पहिए के नीचे कुचलकर मौत हो गई। टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप और चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक को हिरासत में ले लिया। पिकअप को थाना परिसर में खड़ा कर लिया। वह अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी, पुत्र हरेंद्र गंगवार, पुत्री सोनिया को छोड़ गए है। हादसा थाना सीबीगंज और फतेहगंज पश्चिमी की सीमा पर हुआ। जिससे दोनों थाना की पुलिस पहुंची लेकिन बगैर किसी विवाद के स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *