पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट ने ट्रेन से कटकर दी जान

फरीदपुर, बरेली। पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर फतेहगंज पूर्वी के पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट ने ट्रैक पर लेट कर जान दे दी। आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस पहुंची। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फतेहगंज पूर्वी के उत्तमगंज निवासी मनीष यादव (30 वर्ष) फतेहगंज पूर्वी के पशु अस्पताल मे फार्मासिस्ट थे। सोमवार को वह पीतांबरपुर किसी काम से आये। बनारस से बरेली जाने वाली बनारस एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 11:00 बजे पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर पर दो पर खड़े फार्मासिस्ट मनीष यादव पटरी पर लेट गये। ट्रेन गर्दन को धड़ से अलग करते हुए उतर गया। उसकी मौत हो गई। यात्रियों ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी। कंट्रोल मैसेज जारी किया गया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मनीष यादव के एक है। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया, फार्मासिस्ट के सुसाइड का कारण परिवार बता नही सका। जांच कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *