बिशारतगंज, बरेली। जनपद के थाना बिशारतगंज क्षेत्र मे पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की भाभी ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बिशारतगंज के गांव खजुहाई के जगदीश की पत्नी गुड़िया ने दर्ज मुकदमे मे बताया है कि उसके देवर रामसेवक 32 की पत्नी सीता रानी का गांव के ही धर्मवीर से अवैध संबंध थे। उसको कई बार समझाया गया लेकिन वह नही मानी। गुरुवार शाम करीब जब वह देवर रामसेवक के घर पहुंची तो कमरे के अंदर लगी बल्ली पर साड़ी के फंदे पर रामसेवक का शव लटका हुआ था और दरवाजा पूरा बंद नही था। देवरानी के दो बच्चे है। इनमे एक को छोड़कर एक बच्चे को साथ लेकर घर से नकदी और जेवर लेकर गांव के ही प्रेमी के साथ फरार है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि महिला का पति शराब का आदी था और महिला भी शराब पीती थी। गुरुवार को महिला अपने एक बच्चे को लेकर घर से चली गई और युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव के पास शराब के खाली पैकेट भी मिले है। मृतक की भाभी गुड़िया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
