बरेली- पंजाबी महासभा महिला इकाई ने महिला दिवस मानते हुए अपनी महिला सदस्यों को blooming within के नाम से एक सेल्फ हीलिंग सेशन का उपहार दिया। self हीलिंग का ये सेशन राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पांडे जी की अद्यक्षता मे करवाया गया। सेल्फ हीलिंग का ये सेशन लाइफ कोच श्रीमती श्रदा खंडेलवाल द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने सिखाया की खुशी हमारे अंदर ही है उसे कैसे बाहर लाना है और जीवन की छोटी छोटी उपलब्धियों पर कैसे ईश्वर का धन्यवाद करके हमे खुश रहना है। नकृत्मकता हमे अंधकार की ओर धकेलती है इसे अपने जीवन मे प्रवेश नही करने देना चाहिए और बताया महिलाएं कैसे मांसिक रूप से अपने को स्वस्थ रख सकती है। अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने बताया की आज सबके पास पैसा भौतिक सुख सभी कुछ है लेकिन सब कुछ होते हुए भी जीवन मे खुशी नही है महिलाएं खुशी की तलाश मे भटक रही है जीवन मे एक खाली पन है। जीवन के खाली पन को खुद के अंदर से कैसे भरा जा सकता है यदि इंसान को ये पता चल जाए तो जीवन को खुश नुमा बनाया जा सकता है इसी बात को समझते हुए हमने अपनी महिला सदस्यों के लिए इस तरह के सेशन का आयोजन किया जिसे सबने बहुत पसंद किया। कार्य कर्म को सफल बनाने मे सिम्मी आनंद बलविंदर कौर सोनिया सेठी डॉ रश्मि सरपाल रुमा गंभीर सुमन अरोड़ा अलिनदा चाबरा मंनो विग कुलजीत बासु अर्चना बब्बर शिवांगी चाबरा रचना आनंद का सहयोग रहा।
— बरेली से पी के शर्मा
