निकाह की जिद मे प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, जमकर पथराव

सीबीगंज, बरेली। जनपद का थाना सीबीगंज क्षेत्र मे किशोरी घर के सामने रहने वाले प्रेमी के घर पहुंचकर निकाह की जिद पर अड़ गई। इस पर दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए। पहले तो जमकर लाठी-डंडे चले और फिर किशोरी के घरवालों ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। इससे दोनों ओर के छह लोग घायल हुए है। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल को भेजा है। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। सीबीगंज के सरनिया मे एक किशोरी के गांव के युवक से प्रेम संबंध थे। मंगलवार दोपहर किशोरी निकाह की जिद पर प्रेमी के घर जाकर बैठ गई। किशोरी को तलाशते हुए परिजन प्रेमी के घर जा पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। पहले दोनों लाठी-डंडे चले और फिर पथराव हुआ। दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बीच मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि संघर्ष की सूचना पर वह तुरंत गांव पहुंचे थे। किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने मे शिकायत नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति है। वही सरनिया गांव मे जिस प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बखेड़ा हुआ। वे एक दूसरे के पड़ोस है और घर आमने-सामने है। यानी कहानी काफी समय से चल रही थी। दोनों एक समुदाय के होने के साथ एक विरादरी के भी है मगर रिश्ते पर सहमति नही बन पा रही थी। ऐसे जब लड़की प्रेमी के यहां पहुंची तो बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्षो ने ईट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जो सामने आया उसी को कुटा-पीटा गया। गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *