नदी से निकल कर जंगल मे सौ मीटर तक पहुंच जाते हैं मगरमच्छ

शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव डूंगरपुर के पास डोहरा नदी मे कई दिनों से मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया मगरमच्छ नदी से निकल कर जंगल की तरफ 100 मीटर तक चले जाते हैं। इससे किसानों, चरवाहों में भय एवं दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर मगरमच्छ को पकड़ने की गुहार लगाई है। मगरमच्छों की इस मौजूदगी से बच्चों, पालतू जानवरों और मछुआरों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। गांव सेवाज्वालापुर के भानु प्रताप, नौवतराम और हीरालाल ने मढ़ी के पास नदी मे मगरमच्छ देखे जाने की पुष्टि की है। इसी तरह, डूंगरपुर गांव के विशाल, हिमांशु, वीरपाल, दीपक और सत्यपाल ने भी नदी के ऊपरी हिस्से और किनारे के बागों में इन्हें देखा है। ग्रामीणों ने मगरमच्छों के फोटो लेने के साथ वीडियो भी बनाए है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से नदी किनारे निगरानी बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने का आग्रह किया है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वन रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि टीम भेजा जा रहा। ग्रामीण नदी के पास न जाएं। इसके लिए एक चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि मगरमच्छ बार-बार नदी से बाहर निकल रहे हैं, तो उन्हें पकड़कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *