दुर्लभ : महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ

शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बंजरिया की एक महिला ने मिनी बाईपास रोड पर कर्मचारी नगर स्थित राधिका मैटरनिटी होम मे तीन बच्चे को जन्म दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। यह घटना चिकित्सा जगत मे दुर्लभ मानी जाती है क्योंकि ट्रिपलेट प्रेग्नेंसी लगभग 10000 गर्भधारण मे से केवल एक मे ही देखने को मिलती है। गांव बंजरिया निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सरस्वती को प्रसव पीड़ा हुई। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। महिला के पति ने बताया दो लड़की और एक लड़के का जन्म हुआ है। अभी तीनों बच्चे अस्पताल में है जहां डाक्टरों ने स्थिति सामान्य बताई है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि हितेश पुजारा ने इस जटिल और चुनौतीपूर्ण डिलीवरी को सफलतापूर्वक कराया है। डॉक्टरों के अनुसार इस प्रकार की गर्भावस्था अक्सर प्रजनन उपचार (फर्टिलिटी ट्रीटमेंट) के परिणाम स्वरूप होती है। कई मामलों में भ्रूणों का स्वतः विभाजन भी इसका कारण बन सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *