फरीदपुर, बरेली। जनपद के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल की स्मृति मे शुक्रवार को उनके पुत्र ईशान ग्वाल ने नगर के सत्संग भवन मे होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारियों सहित हजारों लोग शामिल हुए। इसमें डॉक्टर महेश चौधरी ने काव्यपाठ किया। कुरमरी गांव के लोगों ने होली गीत गाकर समा बांध दिया। भाजपा नेता पूरनलाल लोधी और ओमवीर गुर्जर के होली गीत सुनाए। यहां सांसद छत्रपाल गंगवार, पूर्व सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, विधायक एमपी आर्य, पुष्पेंद्र यादव, अमिताभ सिंह, ओमबीर गुर्जर, ब्रह्माशंकर गुप्ता, आतिश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, सुभाषिनी जायसवाल, अनीता अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, डॉ. श्रीपाल आदि ने डॉ. श्याम बिहारी लाल के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किए।।
बरेली से कपिल यादव
