दरोगा भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 3913 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

बरेली। पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा मे दूसरे दिन रविवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। दूसरे दिन 3913 अभ्यर्थियों ने दरोगा भर्ती परीक्षा छोड़ दी। पहली और दूसरी पाली में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति दी गई। जिले में 19 केंद्रों पर रविवार को भी दो पालियों में यूपी पुलिस दरोगा परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक रही, जबकि दूसरी पाली में शाम 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा की शुचिता और नकल विहीन वनाने के लिए सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। जूते पहन कर आए अभ्यर्थियों के जूते उतरवा कर चेकिंग की गई। ऊपर से नीचे तक तलाशी लेने के चाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। दूसरे दिन दोनों पालियों में 3913 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी तरीके की नकल करने का कोई मामला सामने नहीं आया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों ने सरल पेपर आने की बात कही। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर लगा जाम: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज में पांच सेंटर बनाए गए थे। सुबह और दोपहर की पाली की परीक्षा छूटने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर अचानक से अभ्यर्थियों की भीड़ आने के बाद भयंकर जाम लग गया। परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में बंद कर दिया गया था लेकिन उसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को निजात नही मिल सकी। अभ्यर्थियों के साथ शहरवासी भी घंटों जाम में फंसकर परेशान होते रहे। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मेहनत करनी पड़ी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *