बरेली। कड़ी पुलिस सुरक्षा मे शहर के 19 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में दरोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसमें सामान्य ज्ञान के सवाल सरल आए। गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। दोनों पालियों मे 4152 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वही अभ्यर्थी सरल पेपर देखकर खुश नजर आए। परीक्षा केंद्र से बाहर बह मुस्कुराते हुए निकले। अभ्यर्थियों के अनुसार करेंट अफेयर्स के कई जटिल प्रश्न पूछे गए थे। वहीं सामान्य अध्ययन के सवालों ने भी काफी उलझाया। हालांकि पूर्व की भांति इस वर्ष प्रश्न काफी संतुलित रहे। किसी ने परीक्षा को जटिल तो किसी ने आसान बताया।रामपुर से परीक्षा देने आए विकास ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न की जो तैयारी की थी उसके मुकाबले प्रश्न काफी कठिन थे। पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से पहले पाली में कड़ी निगरानी मे शुरू हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर तीन चरणों में सख्त चेकिंग की गई। गेट पर घुसते ही जूते-मोजे भी उत्तरवा दिए गए। इसके बाद वायोमेट्रिक सबसे बड़ा केंद्र बरेली कॉलेज रहा। जहां 5 केंद्र निर्धारित किए गए, इसके अलावा जीजीआईसी, जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित अन्य जगहों पर भी परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली सत्यापन किया गया। जिले में 3 बजे से शाम 5 बजे तक रही। परीक्षा देकर वाहर आए अभ्यर्थियों ने कहा कि दरोगा भर्ती परीक्षा में सवाल पूछा गया कि यूपी पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी कौन है। लोकसभा का कार्यकाल कितना होता है। जनरल नॉलेज के आसान सवालों से अभ्यर्थी खुश नजर आए। हालांकि गणित के सवालों से अभ्यर्थी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिन्दी के एक सवाल के उत्तर के विकल्प को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। 4 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा: पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली में 8160 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन उसमें से 6047 अभ्यर्थी शामिल हुए। ऐसे में पहली पाली में 2113 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हुई दूसरी पाली में 8160 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन उसमें से 6121 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। दूसरी पाली मे कुल 2039 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया: बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम सिटी सौरभ दुबे के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। बिशप मंडल इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्र में व्यवस्थाएं परखी। सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देते हुए पाए गए। डीएम ने कंट्रोल रूम आदि के माध्यम से भी कक्षों का निरीक्षण किया। सभी कैमरे संचालित पाये गये। परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
