दरवाजा बंद कर उपद्रवी को निकाला, डेयरी कर्मचारी गिरफ्तार

बरेली। बवाल के मामले मे वांछित उपद्रवियों की तलाश मे पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी दौरान बारादरी मे एक आरोपी की तलाश मे दबिश दी गई तो डेयरी कर्मचारी ने दरवाजा बंद करके उसे फरार करा दिया। इस पर पुलिस ने डेयरी कर्मचारी को हिरासत में लिया है। 26 सितंबर 2025 को कानपुर प्रकरण के विरोध मे मौलाना तौकीर रजा ने इस्लामिया ग्राउंड में भीड़ जुटाने का आह्वान किया था। बिना अनुमति भीड़ का जमावड़ा रोकने की कोशिश करने पर पुलिस पर हमला कर दिया गया। शहर मे दस स्थानों पर हुए बवाल को लेकर बारादरी, कोतवाली, प्रेमनगर, किला और कैंट थाने में दस मुकदमे दर्ज कराए गए। इनमें मौलाना तौकीर समेत 80 से ज्यादा उपद्रवियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बाकी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। इनमें से बारादरी व कोतवाली के दो प्रमुख मामलों की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर कर रहे है। सोमवार को उन्होंने बारादरी और इज्जतनगर क्षेत्र में दबिश दी। बारादरी पुलिस के साथ जब उन्होंने वांछित चल रहे सेमलखेड़ा निवासी सलाउद्दीन की तलाश में सूफी टोला स्थित उसकी डेयरी पर दबिश दी तो वहां के कर्मचारी सेमलखेड़ा निवासी मो. उद्दीन ने दरवाजा बंदकर लिया। पुलिस के कहने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। जब तक पुलिस अंदर घुसी वहां मौजूद सलाउद्दीन फरार हो गया। इस पर पुलिस ने मो. उद्दीन को हिरासत मे लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मो. उद्दीन को हिरासत में लेने के दौरान हल्का बल प्रयोग किया। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। अब सलाउद्दीन के परिजन वीडियो वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। बवाल को लेकर दर्ज मुकदमों मे अभी 26 आरोपी फरार चल रहे है। इनमें सलाउद्दीन के अलावा सैलानी निवासी अजीम, आशू, मुनीम मियां, नौशाद खान, सूफी टोला का अजमल रफी, चक महमूद का अदनान, काजीटोला का अमन, कांकरटोला का आरिफ, नवादा शेखान का तहमीन उर्फ तहमीज, चक महमूद का दाऊद, नदीम, नयाब उर्फ निम्मा, बबलू खां, शानू, चक सकलैननगर का नईम उर्फ लाली, मोबीन कुरैशी, मीरा की पैठ का रहीस उर्फ मुन्ना, एजाजनगर गौटिया का आकिब, वली जीलानी उर्फ वलीमुद्दीन, कटकुइयां का वसीम, सूफी टोला का समनान और कटरा चांद खां का सम्मू खा शामिल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *