बरेली। बरेली बवाल के मामले मे जेल मे बंद मौलाना तौकीर रजा खां के बहनोई और आला हजरत खानदान के सबसे बुजुर्ग मन्नानी मियां के दामाद मोहसिन खां ने इज्जतनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर नासिर सिद्दीकी से जान का खतरा बताया है। नावल्टी प्लाजा स्थित क्लब मे शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर नासिर सिद्दीकी उन्हें लगातार निशाना बना रहा है। नासिर सिद्दीकी न केवल उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है बल्कि मना करने पर उनके खिलाफ एक के बाद एक झूठे मुकदमे और फर्जी शिकायतें दर्ज करवा रहा है। उन्होंने कहा कि नासिर सिद्दीकी ने शासन और प्रशासन को गुमराह करने की हर मुमकिन कोशिश की है। नासिर ने हाल ही मे मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर उन्हें भू माफिया करार दिया था। मोहसिन खां ने बताया कि नासिर सिद्दीकी ने अब तक उन पर 10 मुकदमे दर्ज कराए है लेकिन पुलिस की जांच के बाद अधिकतर मामलों मे फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। पुलिस और प्रशासन से फर्जी शिकायतें करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
