राजस्थान/बाड़मेर – तीन दिवसीय श्री श्याम बाबा फागुन महोत्सव भरतपुर के कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संकट मोचन हनुमान मंदिर, इनकम टैक्स ऑफिस के सामने, गोवर्धन गेट भरतपुर पर भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम बाबा के परम भक्त एवं मंदिर के महंत भरत दास जी महाराज ने तीन दिवसीय श्री श्याम बाबा फागुन महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसे धर्म, संस्कृति एवं जन-सेवा से जुड़ा महापर्व बताया। महंत भरत दास जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने हेतु ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज को एकता, सेवा और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने बताया की 25 फरवरी को बाबा श्याम की भव्य मेहंदी महोत्सव, 26 फरवरी को महिला संगीत एवं भजन संध्या, तथा 27 फरवरी को राम वाटिका मैरिज होम में बाबा श्याम का विशाल भक्ति संध्या, फागुन महोत्सव एवं मुख्य आयोजन आयोजित किया जाएगा। महंत जी ने बताया कि श्री श्याम बाबा से जुड़े समस्त धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर परिसर में विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ संपन्न होंगे।
इस अवसर पर आयोजक समिति के पदाधिकारीगण, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, धर्मप्रेमी श्रद्धालु एवं मीडिया प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। प्रेस वार्ता के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनें।
- राजस्थान से राजूचारण
