तापमान बदलने से बच्चों की सेहत पर बुखार-डायरिया का हमला, 28 बच्चे भर्ती

बरेली। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब बच्चों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड मे 28 बच्चों को डायरिया और वायरल संक्रमण के चलते भर्ती कराया गया है। बीते कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव और बदलते मौसम के कारण बच्चों की इम्युनिटी कमजोर हो रही है, जिससे वे तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे है। एडीएसआईसी रमेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि भर्ती बच्चों में डायरिया के साथ-साथ बुखार, उल्टी और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं। सभी की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि अभिभावक बच्चों के खान-पान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना और दूषित पानी से परहेज करें। बच्चों को साफ पानी पिलाएं और हाथ धोने की आदत जरूर डालें। बच्चे की तबीयत बिगड़ती है या लगातार उल्टी-दस्त, बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *