तरीन कैम्प्स में किया गया आरटीआई विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन

* 2005 में जमीनी स्तर पर आम आदमी को मजबूत करने के लिए आरटीआई कानून लेकर आई कांग्रेस: अमित कुमार उठावल

सम्भल। गुरुवार को सम्भल बहजोई मार्ग स्थित तरीन कैंपस पर अमित कुमार उठावल के सानिध्य मैं आरटीआई विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरटीआई विभाग के जिला अध्यक्ष मंजर अब्बास के नेतृत्व में आरटीआई विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आरटीआई विभाग पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी मंजर अब्बास जीतपाल सिंह, वाहिद सैफी आदि का माला पहनकर स्वागत किया गया तथा आरटीआई विभाग एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आरटीआई के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आरटीआई का मकसद केवल अधिकारियों से आरटीआई डालना ही नहीं आरटीआई की जानकारी बूथ स्तर पर प्रत्येक नागरिक प्रत्येक ग्रामीण प्रत्येक वार्ड प्रत्येक ब्लॉक स्तर तक पहुंचाकर आम आदमी को मजबूती प्रदान करना है आईटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार उठवाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी 2005 में जमीनी स्तर पर आम आदमी को मजबूत करने के लिए आरटीआई कानून लेकर आई जिससे भ्रष्ट अधिकारियों एवं नेताओं में भय का माहौल वयाप्त हुआ तथा आम आदमी को मजबूती प्रदान हुई आरटीआई के द्वारा प्रत्येक नागरिक बड़े से बड़े अधिकारी से आरटीआई के जरिए यह मालूम करने की क्षमता रखता है कि उसके क्षेत्र में जो विकास हुआ उसमें कितना धन सरकार द्वारा दिया गया किसके ठेके में दिया गया एवं कितना कार्य जमीन पर संपन्न हुआ इस अवसर पर
जिला अध्यक्ष आरिफ तुर्की, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष शिवकिशोर गौतम, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, मुशीर खान तरी, मुनीश जोशी, हम्माद, मोवीन, संजय सक्सेना, दुष्यंत कुमार, मनवीर, जीतपाल सागर, मोहम्मद कासिम, वीर सिंह सागर, मौअजजम हुसैन, मास्टर जयपाल सिंह, वॉइस सैफी, संजय पाठक, अकील अहमद, मेहरान, इरशाद हुसैन, नौमान, हैदर, सुबोध शर्मा, डॉक्टर फरहत, बब्बू खान, इफ्तिखार कुरैशी, मेहताब आदि मौजूद रहे।

— सम्भल से सैय्यद दानिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *