डीएम ने दो परिवारों को दिलवाए गैस सिलेंडर

बरेली। डीएम ने गुरुवार को जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां दो लोग ऐसे मिले। जिनके घर मे विवाह था और दूसरे के यहां तेहरवीं का कार्यक्रम था। डीएम के आदेश पर दोनों परिवारों को सिलेंडर उपलब्ध कराये गये। डीएम अविनाश सिंह को शिकायत मिली कि सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज मिलने के बाद भी लोगों के घरों मे सिलेंडर नही पहुंच रहे है। इसके बाद गुरुवार को डीएम जिला आपूर्ति कार्यालय निरीक्षण को पहुंचे। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को देखा और कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही दो परिवार सिलेंडर को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी से मिलने आये थे। एक परिवार के घर मे शादी थी। डीएम ने दोनों परिवार के सदस्यों से वार्ता की। एक परिवार ने शादी का कार्ड दिखाया। विवाह वाले परिवार को तीन सिलेंडर और तेहरवीं वाले परिवार को दो सिलेंडर की व्यवस्था कराई गई। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा सिलेंडर की कालाबाजारी की अधिक मॉनीटरिंग करें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *