डीआईजी ने चारों जिलों के कप्तानों के साथ की अपराध नियंत्रण समीक्षा

बरेली। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बरेली परिक्षेत्र के एसपी, एसएसपी के साथ अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने चारों जिलों के पुलिस कप्तान को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण कराएं। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, पॉक्सो, अपहरण, गोकशी, धर्मान्तरण एवं सांप्रदायिक संघर्ष के अभियोगों में कृत कार्यवाही हो। प्रचलित विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही भी करें। मिशन शक्ति फेज-5.0, नारी सुरक्षा, मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी संचालन व महिला बीट प्रणाली की सुदृढ़ीकरण आदि कार्रवाई की समीक्षा की गई। साइबर हेल्प-डेस्क के क्रियान्वयन तथा साइबर क्राइम के प्रभावी रोकथाम के सम्बन्ध में लम्बित विभागीय कार्यवाही, लम्बित प्रारम्भिक जांचों के सम्बन्ध में निर्देशित किया। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्य़ालय स्तर, उच्चाधिकारीगण, शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में यक्ष एप के संचालन के सम्बन्ध के में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के पुलिस कप्तान आदि अधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *