फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, बरेली। एनएचएआई ने सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही वार्षिक फास्टैग शुल्क 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत टोल दरों मे भी पांच से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिससे आम वाहन चालकों से लेकर व्यवसायिक वाहनों तक सभी पर असर पड़ेगा। एनएचएआई द्वारा जारी नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से लागू हो गई है। अब टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की सुविधा पूरी तरह बंद कर दी गई है। सभी भुगतान केवल फास्टैग या डिजिटल माध्यमों से ही स्वीकार किए जाएंगे। फरीदपुर टोल प्लाजा पर आधी रात से नई दरें लागू कर दी गई। फरीदपुर टोल प्लाजा के प्रवंधक कासिम खां ने बताया कि दरों में वृद्धि की गई है। जिसे रात 12:00 से लागू कर दिया गया। अब कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का शुल्क 135 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया गया है, जबकि वापसी के लिए 210 रुपये चुकाने होंगे। रामपुर रोड पर फतेहगंज पश्चिमी के ठिरिया खेतल स्थित टोल प्लाजा से करीब 10 से 12 हजार वाहन रोजाना गुजरते है। ठिरिया खेतल टोल प्लाजा के प्रबंधक ऐश्वर्या चौहान ने बताया कि नकद लेन-देन अब बंद रहेगा।
फरीदपुर टोल प्लाजा नई दरें
हल्के व्यावसायिक वाहन 225 रुपये वापसी 340 रुपये
बस और ट्रक 475 रुपये वापसी 710 रुपये
थ्री-एक्सल वाहन 515 रुपये वापसी 775 रुपये
मल्टी-एक्सल गाड़ियां 745 रुपये वापसी 1115 रुपये
स्थानीय पास (20 किमी) 360 रुपये
फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा नई दरें
कार, जीप, हल्के मोटर वाहन 170 वापसी 255
हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस 260 वापसी 390
बस-ट्रक 2 एक्सेल 520 वापसी 780
मल्टी एक्सेल वाहन, भारी निर्माण मशीनरी 1030 वापसी 1545
स्थानीय पास (20 किमी) 360 रुपये
बहेड़ी का मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा नई दरें
कार, जीप, हल्के मोटर वाहन 125 वापसी 185
हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस 185 वापसी 280
बस-ट्रक 2 एक्सेल 375 वापसी 560
मल्टी एक्सेल वाहन, भारी निर्माण मशीनरी 600 वापसी 905
ओवर साइज व्हीकल 7 या ज्यादा एक्सेल 745 वापसी 1120
स्थानीय पास (20 किमी) 425 रुपये
बरेली से कपिल यादव
