झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक किया सील

सम्भल। बुधवार को थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार,ग्राम हजरतनगर गढ़ी में संचालित एक क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जहां मौके पर अनस नाम का युवक कम्पाउंडर के रूप में कार्य करता मिला।निरीक्षण के दौरान शबाना पत्नी नूर मोहम्मद अपनी पुत्री इनाया का टायफाइड का इलाज कराते हुए मौजूद थीं। वहीं एक अन्य बच्चा भी क्लीनिक में भर्ती मिला, जिसका उपचार टायफाइड के लिए किया जा रहा था। बच्चे के साथ उसकी नानी गुलिस्ता भी मौजूद थीं।पूछताछ में पता चला कि उक्त क्लीनिक मुस्लिम पुत्र नजमुद्दीन द्वारा संचालित किया जा रहा है,जो स्वयं को डॉक्टर बताता है।नगर मजिस्ट्रेट द्वारा उसे मौके पर बुलाया गया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके पास चिकित्सा से संबंधित कोई वैध डिग्री नहीं है।निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में कोई पंजीकरण प्रमाणपत्र या वैध अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए,जिससे प्रथम दृष्टया यह अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी हजरतनगर गढ़ी की चिकित्सा अधिकारी डॉ.वसुंधरा को मौके पर बुलाया गया और भर्ती बच्चे को तत्काल सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।प्रशासन ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने तक संचालन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ.मनोज चौधरी को जांच कर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

— सम्भल से सैय्यद दानिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *