ज्योति कलशयात्रा 12 को मीरगंज पहुंचेगी, होगा स्वागत

मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। शांतिकुंज हरिद्वार से शताब्दी ज्योति कलशयात्रा 12 मार्च को मीरगंज के मढ़ी सत्याना मेला मैदान मे पहुंचेगी। मंगलवार को गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया। ज्योति कलश यात्रा के जिला प्रभारी महेंद्र पाल गंगवार एवं लीलाधर शर्मा ने गायत्री यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्योति कलश यात्रा का सभी कार्यकर्ता पूरे मनोभाव से स्वागत के लिए तैयारी करे। जिला समन्वयक दिनेश पांडेय ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी और युग ऋषि तपोनिस्ट पं श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना के 100 वर्ष पूरे हो रहे है। यज्ञ मे विद्या विनोद दीक्षित, गरिमा गंगवार, डा. नंदकिशोर वर्मा, शिवेंद्र भदोरिया, डा. दीपमाला शर्मा आदि ने आहूति दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *