जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर ने 282 नवनियुक्त कार्मिकों को वितरित किए चयन पत्र

राजस्थान/बाड़मेर- बालोतरा पंचायत समिति सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाकाराम चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात, स्थानीय जन प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में बालोतरा जिले के नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 21,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के चयन पत्र वितरित किए। साथ ही राजस्थान को 16,600 करोड़ से अधिक की पेयजल, सिंचाई, विद्युत, अक्षय ऊर्जा, सड़क एवं अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,781 करोड़ के नागौर, सवाई माधोपुर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर व डीग जिलों में विद्युत विकास कार्यों, 526 करोड़ के पाली जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकास कार्यों,1,243 करोड़ के जोधपुर में महामंदिर से आखलिया चौराहा तक 4-लेन एलिवेटेड रोड कार्य, 287 करोड़ के जयपुर के सांगानेर में एलिवेटेड रोड कार्य, 3,928 करोड़ के बीकानेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़ व बारां जिलों में पेयजल परियोजनाएं, 434 करोड़ के बारां व सवाई माधोपुर जिलों में सड़क विकास कार्य, 1,600 करोड़ के बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व डूंगरपुर में नहर विकास कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 103 करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-248A पर शाहपुरा–थानागाजी मार्ग उन्नयन कार्य, 1,208 करोड़ के बांदीकुई से जयपुर 4-लेन एक्सप्रेस-वे कार्य, 1,114 करोड़ के एनएच-76 से एनएच-12 जंक्शन तक आठ लेन कैरिज-वे कार्य, 110 करोड़ के जैसलमेर सम-धनाना रोड सुदृढ़ीकरण कार्य, 546 करोड़ के देवगढ़ से राजस्थान–गुजरात सीमा तक सड़क निर्माण कार्य, 3,616 करोड़ के 28.1 गीगावाट विद्युत निकासी हेतु ट्रांसमिशन प्रणाली, 190 करोड़ के एनएच-89 (नया एनएच-58) अजमेर–नागौर सेक्शन अपग्रेडेशन कार्य का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने, रोजगार सृजन बढ़ने तथा पेयजल, सिंचाई और ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बालोतरा जिले के नवनियुक्त 282 कार्मिकों को वेलकम किट के साथ चयन पत्र वितरित कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के युवाओं एवं महिलाओं के नाम लिखी पाती का भी वितरण करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *