बरेली। आईआईए बरेली चैप्टर की ओर से मैनेजिंग एनर्जी कॉस्ट एमिस्ट इंटरनेशनल टर्माइल विषय पर बुधवार को बैठक किया गया। रामपुर गार्डन के रेस्टेरोंट में आयोजित इस बैठक में वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कच्चे माल एवं ईंधन की आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं तथा बढ़ती ऊर्जा लागत के उद्योगों पर पड़ रहे प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उद्यमियों ने बताया कि बढ़ती लागत और कच्चे माल की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जिससे उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, नीरज गोयल, राकेश धीरवानी, धनंजय विक्रम सिंह, अशोक मित्तल, सलिल बंसल, ध्रुव खानिजों, राजीव आनंद, सनी मेहरोत्रा, सुनीत मूना, अंशुल जैन, शिवांग गोयल, नीरज अरोरा आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
